फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: उत्तराखंड के रिहान ने राजस्थान के डम्पू पहलवान को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मझपुर्वा के पायका खेल मैदान में चल रहे दंगल में शुक्रवार को उत्तराखंड के मो. रिहान पहलवान ने राजस्थान के डम्पू पहलवान को हराया। डम्पू पहलवान मशहूर जल्लाद पहलवान के भाई बताए जाते हैं। उनके साथ उनके दो अन्य भाई झब्बू और पप्पू पहलवान भी अखाड़े में उतरे पर युवा रिहान के सामने तीनों की चुनौती टिक न सकी। रिहान ने एक-एक कर सभी को पछाड़ते हुए अपनी ताकत का एहसास दिलाया।
विज्ञापन




मुख्य मुकाबले में रिहान और डम्पू के बीच 10 मिनट तक कांटे की टक्कर चली। दोनों पहलवानों ने बेहतरीन दांव-पेच लगाए, लेकिन आखिर में रिहान ने निर्णायक चाल चलकर जीत अपने नाम कर ली। युवा पहलवान की इस शानदार विजय से अखाड़ा तालियों और जयकारों से गूंज उठा। । रिहान की लगातार जीत के बाद किसी भी पहलवान ने उनसे दोबारा अखाड़े में उतरने की हिम्मत नहीं जुटाई।
दंगल में हुए अन्य मुकाबलों में वीर बहादुर पहलवान और झब्बू पहलवान के बीच की कुश्ती रोमांचक रही पर नतीजा नहीं निकला और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं कन्नौज के बंटी पहलवान और जम्मू-कश्मीर के राकेश पहलवान के बीच हुए मुकाबले में राकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। हाथरस के धर्मवीर और एटा के चंचल पहलवान के बीच की भिड़ंत भी बराबरी पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें