फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सैनिक से लूटपाट की कोशिश

Thu, 18 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने कोतवाली के पास रिटायर्ड फौजी का रुपयों से भरा थैला झपट्टा मारकर लूटने की कोशिश की, पर घटना को अंजाम देने में असफल रहे। पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई, पर वह हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


क्षेत्र में बेखौफ लुटेरे आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालत यह हो गई कि अब तो लुटेरे पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए कोतवाली के सामने भी घटना को अंजाम देने से नहीं चूकते। ग्राम सैंसारपुर निवासी मान सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। उनका बेटा महेंद्र दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है।

उसकी फीस जमा करने को गुरुवार को मान सिंह ने स्टेट बैंक से रुपये निकालने आए थे। दोपहर को उन्होंने बैंक से 30 हजार रुपये निकाले और साथ लाए थैले में रख लिए। इसके बाद वह वापस घर के लिए पैदल ही चल पड़े। जब वह सब्जी मंडी में कोतवाली के पास पहुंचे और सड़क किनारे लगी एक ठेली से अदरक खरीदने लगे, तभी उनके पास लाल रंग की पल्सर बाइक में सवार दो युवक रुके।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक में पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका थैला लूटने का प्रयास किया। इस बीच दोनों में काफी खींचतान भी हुई। शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश उसे धक्का देकर भाग निकले। इस बीच वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और वहां मौजूद एसएसआई नवीन कुमार को घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने मौके पर दो सिपाही भेजकर मामले की जांच कराई। पुलिस अब उन लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें