फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सेवानिवृत्त सैनिक को बंदूक साफ करते समय गोली लगी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक सेवानिवृत्त सैनिक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय यह घटना हुई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हरदोई के माधौगंज निवासी प्रदीप कुमार दीक्षित (47) हर्षवर्धन नगर में रहते हैं। वह वर्ष 2020 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वह डीआरडीओ लुधियाना में कार्यरत हैं और चार मई को छुट्टी पर घर आए थे। घटना के समय उनकी पत्नी संगीता दीक्षित और छोटी पुत्री वैष्णवी घर पर थीं। बड़ी पुत्री प्रांशी को लखनऊ कोचिंग में छोड़कर लौटे थे। वैष्णवी ने बताया कि पापा बंदूक साफ कर रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज आई। गोली उन्हें ठोड़ी के पास लगी थी और वह लहूलुहान जमीन पर पड़े थे। कानपुर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम बड़ी बेटी प्रांशी भी लखनऊ से लौट आई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से जानकारी ली गई है। बंदूक साफ करते समय हादसा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पीड़ित पुत्रियों से भी घटना के बारे में पूछताछ की है। देर शाम खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें