ठठिया। तिर्वा मार्ग पर इंदेश्वर नाथ मंदिर के निकट सड़क पार कर रहे सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी को गुरुवार को बाइक ने टक्कर मार दी। घायल सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी को इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
ठठिया निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी उर्फ सुदामा (70) एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी करते थे और सेवानिवृत्त हो चुके थे। राहगीरों ने बताया कि ठठिया कस्बा स्थित इंदेश्वरनाथ मंदिर के निकट ठठिया-तिर्वा मार्ग पार कर रहे थे। तभी एक बाइक में कृष्ण कुमार को टक्कर कार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक से उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया और बाइक को कब्जे में ले लिया। कृष्ण कुमार के परिवार में पत्नी और तीन बेटे दीपक, शिवम व हर्षित हैं। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।