छिबरामऊ। राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैलियों के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए प्राचार्य डाॅ. पवन चौहान ने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है।
प्राचार्य ने कहा कि तेज गति युवाओं का शौक बन चुका है, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती है। कम उम्र में कई युवक अपनी जान गंवा चुके हैं। बाइक को हेलमेट व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के प्रयोग के साथ निर्धारित गति में चलें। इससे पहले चार अक्तूबर को हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रांशी शर्मा को प्रथम, आकांक्षा राजपूत को द्वितीय, प्रतिभा पाल को तृतीय, सात अक्तूबर को हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रांशी शर्मा को प्रथम, आकांक्षा राजपूत को द्वितीय एवं वर्षा गुप्ता को तृतीय घोषित किया।
प्राचार्य ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। अंत में महाविद्यालय की छात्राओं ने नई बस्ती सराय गूजरमल में जागरूकता रैली निकाली। बाइक सवारों को रोककर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा नोडल अधिकारी डाॅ. भोजराज सिंह की देखरेख में संपन्न हुए पखवाड़े में महाविद्यालय के सभी शिक्षक व छात्राएं शामिल हुई। संवाद