फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू निर्यात पर प्रतिबंध से गरजे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू निर्यात पर लगे प्रतिबंध का विरोध करते हुए सपाईयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान तख्तियां लेकर सपाईयों का जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। विरोध-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाईयों ने मंहगाई पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में आलू की बंपर पैदावार हो रही है। केंद्र सरकार ने आलू किसानों के हितों की अनदेखी कर विदेशों से मंगाना शुरू कर दिया है।

जबकि यहां तैयार होने वाले आलू को बाहर नहीं भेजा जा रहा है। इससे आलू उगाने वाले किसान परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे। लागत से कम उपज का मूल्य मिलने से किसान आत्महत्या को विवश हो रहे हैं और केंद्र सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग रच रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार कम होती कच्चे तेल की कीमतों के वावजूद सरकार पेट्रोल-डीजल से टैक्स वसूल कर रही है। इस मौके पर दरोगा कटियार, अवधेश कुशवाहा, पुनीत मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें