फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बीएसए से मांगा पक्ष, जल्द शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितताओं और फाइलों में हेराफेरी के मामले की पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी, जिसके बाद डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। जांच कमेटी ने मंगलवार को बीएसएस से पक्ष मांगा है, जिसके बाद जांच पूरी कर जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में शासकीय फाइलों में हेराफेरी के मामले को पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रत पाठक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा था। मामला शासन स्तर पर पहुंचने के बाद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। इस जांच टीम में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, डीआईओएस पप्पू सरोज और वरिष्ठ कोषाधिकारी नीलम शर्मा शामिल हैं।
जांच टीम बीएसए कार्यालय की फाइलों, विभागीय बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और शिक्षकों की शिकायतों की बिंदुवार जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच प्रक्रिया के तहत कमेटी ने बीएसए संदीप कुमार से लिखित पक्ष मांगा है। सीडीओ ने बताया कि बीएसए को पत्र जारी कर दिया गया है। बीएसए का पक्ष मिलने और अभिलेखों के सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें