फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जल्द निपटाएं : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्हें अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह निर्देश गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रतन वर्मा ने कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित जिला सैनिक बंधु की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा ने पिछली बैठक में प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की प्रगति से अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया। इसके बाद वर्तमान बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस बार राजस्व विभाग से संबंधित आठ, पुलिस विभाग से चार और शस्त्र संबंधी एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। एडीएम ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित विभाग शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और निर्धारित समयसीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। विभाग आपसी समन्वय बनाकर लंबित प्रकरणों का भी समाधान कराएं। बैठक में सीओ लाइन कुलवीर सिंह, क्लर्क शिवम राजपूत, जिला सूचना अधिकारी आलोक यादव, सूबेदार मेजर शंकर सिंह, सूबेदार प्रमोद सिंह, हवलदार मानसिंह, हवलदार अनंतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें