उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने अवशेष
भुगतान व एरियर को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह
में मामले का निस्तारण करने की मांग की।
संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन
में हवाला दिया गया कि समायोजित टीचरों का एक साथ वेतन तथा अवशेष वेतन
(एरियर) का भुगतान करने के आदेश किए गए थे। विकास खंड सौरिख तथा हसेरन के
समायोजित टीचरों का वेतन और एरियर का भुगतान नहीं कराया गया, जबकि कुछ
टीचरों का वेतन और एरियर भुगतान करा दिया गया है।
इस मामले का शीघ्र
निस्तारण किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ यादव, रजनी सिंह, अनुरुद्ध
यादव, हरिश्चंद्र, नीरज चतुर्वेदी, मुकेश राजपूत, अनूप कटियार, शशी यादव,
महेंद्र यादव और अखिलेश पाठक सहित अन्य मौजूद थे।