कोतवाली के हाल से रूबरू हो चुके आईजी जोन के निर्देश
पर कई माह पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। कैमरे लगने के भय से कोतवाली
में कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीकठाक रहा, पर अब फिर से कोतवाली के हालात पहले
जैसे ही हो गए।
कोतवाली का निरीक्षण करने आए तत्कालीन आईजी जोन आशुतोष
पांडे ने लोगों से भी बातचीत की थी। इस बीच कई लोगों ने कोतवाली की खामियों
की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली की गतिविधियों पर नजर रखने के
लिए मुंशियाने और कोतवाली परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए
थे।
लोगों में चर्चा थी कि यह सीसीटीवी कैमरे सीधे जोन से अटैच हैं। काफी
दिन तक तो कोतवाली में कैमरे का भय दिखाई पड़ा, पर अब सीसीटीवी कैमरे खराब
होने पर कोतवाली की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। आलम यह है कि यहां रोजाना
पूरे दिन संदिग्ध लोगाें का जमघट लगा रहता है। ऐसे में फरियादियों को घंटों
इंतजार करना पड़ता है।