फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचरों के भुगतान की लगाई गुहार

Wed, 17 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने अवशेष भुगतान व एरियर को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में मामले का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन


संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में हवाला दिया गया कि समायोजित टीचरों का एक साथ वेतन तथा अवशेष वेतन (एरियर) का भुगतान करने के आदेश किए गए थे। विकास खंड सौरिख तथा हसेरन के समायोजित टीचरों का वेतन और एरियर का भुगतान नहीं कराया गया, जबकि कुछ टीचरों का वेतन और एरियर भुगतान करा दिया गया है।

इस मामले का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ यादव, रजनी सिंह, अनुरुद्ध यादव, हरिश्चंद्र, नीरज चतुर्वेदी, मुकेश राजपूत, अनूप कटियार, शशी यादव, महेंद्र यादव और अखिलेश पाठक सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें