फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मारपीट की घटनाओं में 12 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाएं हुई। तीनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर के बाह ही पुलिस ने 12 लोगों पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन






पहला मामला जनखत मदनापुर गांव का है। गांव निवासी शीतल उर्फ रीतू ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 अक्तूबर की शाम पांच बजे पड़ोसी राहुल, अमित, अनिल व पातीराम उनके दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मारपीट की। पीड़िता ने इसकी शिकायत ठठिया पुलिस से की। तब उसका मेडिकल कराया गया। जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।



दूसरी घटना तिलसरा गांव की है, जहां 20 अक्तूबर को दीपावली की रात नौ बजे धर्मेंद्र की मां कृष्णा देवी चारपाई पर लेटी थीं। तभी पड़ोसी सुनील, शिवेंद्र, नैमिष व राजा ने पटाखे उनके ऊपर फेंकने लगे। मना करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट की। इससे कृष्णा देवी के सिर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर 10 दिन बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरी घटना बहसुईया गांव की है। शुक्रवार रात रघुनंदन ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि संतराम, मानसिंह, वीरेन्द्र, ज्ञान सिंह व उनकी मां ने दरवाजे पर गालीगलौज कर मारपीट की। पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि सभी मामलों में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें