फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पंचायत सहायक से छेड़छाड़ में तीन पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिखवा ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनवा रहीं पंचायत सहायक के साथ तीन लोगों ने अभद्रता कर मारपीट कर दी। कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सदर ब्लॉक के एक गांव की ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर तैनात युवती ने बताया कि शनिवार को तिखवा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनवा रही थीं। तभी गांव के ही प्रधान का पुत्र साकिब व शादाब और उसका दोस्त आमिर उर्फ बिल्लू शराब के नशे में आए और गाली-गलौज कर सरकारी काम में बाधा डालने करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया और तीनों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। दबोच कर छेड़छाड़ की।
ग्रामीणों ने तीनों से बचाया। कहा कि वहां रखे अभिलेखों को फाड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सदर कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि प्रधान के पुत्र साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें