फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पालिका कर्मियों से मारपीट में संगीन धाराओं में रिपोर्ट

Fri, 02 May 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। आईजीआरएस पोर्टल पर अवैध अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध की शिकायत के निस्तारण को गई पालिका टीम से गुरुवार को मां-बेटों ने मारपीट की थी। पुलिस ने पालिका कर्मी की तहरीर पर शुक्रवार को मां व उसके दो बेटों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन



नगर पालिका के कर संग्रह लिपिक प्रदीप कश्यप ने बताया कि मोहल्ला सुभाष नगर वार्ड 12 के कुछ लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर अवैध अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत की थी। ईओ सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर सफाई नायक रमेश यादव व जेसीबी चालक दीपक कठेरिया के साथ मौके पर गया था। मोहल्ले के यदुवीर यादव ने घर के सामने सड़क पर सीढ़ी निकाल रखी थी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करते ही मौजूद यदुवीर यादव के पुत्र विवेक यादव, अभिषेक यादव मां के साथ विरोध करते हुए जातिसूचक गालियां देने लगे। साथ ही आदेश व अन्य प्रपत्र छीनकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पालिका कर्मियों के कपड़े फट गए और तीनों कर्मी मारपीट में घायल हो गए।
कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि पालिका कर्मी प्रदीप कश्यप की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर यदुवीर यादव, विवेक यादव व अभिषेक यादव के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय से तीनों को जमानत दी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें