फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन उपकेंद्रों की स्थापना की मांग

Fri, 02 May 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ओवरलोड व जर्जर लाइनों के कारण ग्रामीण इलाकों में हो रही बिजली कटौती की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को विधायक अर्चना पांडेय ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखा। पत्र में 132 केवीए पारेषण उपकेंद्र व तीन नए 33 उपकेंद्रों की स्थापना कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



विधायक ने बताया कि नगर में स्थापित 132 केवी पारेषण उपकेंद्र से छिबरामऊ व तालग्राम 33 केवी उपकेंद्रों को विद्युत सप्लाई दी जाती है। ऐसी स्थिति में नए 132 केवी पारेषण उपकेंद्र की स्थापना होना आवश्यक है। नगर में स्थापित 132 केवी उपकेंद्र के आसपास घनी बस्ती बस जाने के कारण किसी अन्य स्थान पर नए 132 केवी उपकेंद्र की स्थापना कराई जाए। साथ ही 33/11 विद्युत उपकेंद्र सौरिख, गुरसहायगंज एवं बहवलपुर के ओवरलोड होने के कारण फीडरों का काटकर विद्युत आपूर्ति की जाती है। समस्या के समाधान के लिए सौरिख उपकेंद्र को ओवरलोड से बचाने के लिए गढ़िया पाह, गुरसहायगंज के लिए समधन एवं बहवलपुर के लिए उपकेंद्र प्रस्तावित है। नए उपकेंद्र गढिया पाह एवं कसावा के लिए भूमि विद्युत विभाग के नाम आवंटित हो चुकी है, जबकि समधन में भूमि आवंटन प्रक्रिया चल रही है। सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए इन तीनों उपकेंद्रों का निर्माण अति आवश्यक है। विधायक ने जनहित में प्राथमिकता के आधार पर गढिया पाह, समधन एवं कसावा का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें