फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख दिखाया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद नायब तहसीलदार ने गांव में फसल अवशेष जलाने वालों की टोह लेनी शुरू कर दी है। फसल अवशेष जलाने के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर तीन किसानों के खिलाफ प्रदूषण फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल बिरौली सुरेंद्र पाल सिंह ने तिसौली गांव निवासी राजकुमार, मान सिंह पुत्रगण श्रीराम, मंगूलाल पुत्र नत्थूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उक्त लोगों ने मधई नगला बिरौली के बलवंत सिंह पुत्र गेंदनलाल व रामेंद्र सिंह पुत्र चंद्रभान के खेत बंटाई पर लेकर धान फसल की थी। बुधवार देर शाम धान की पराली में आग लगाकर जला दी। इससे प्रदूषण फैलने की संभावना बन गई और जन मानस के लिए संकट उत्पन्न हो गया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार सौरभ यादव, कानूनगो नरेंद्र सिंह यादव, लेखपाल की टीम ने ताहपुर, सलेमपुर, गदनापुर, बिरौली, तिसौली गांव में पहुंचकर जली पराली के लिए खेतों में जाकर देखा। किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें