फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से शिक्षिका की मौत, नौ और मरीज मिले

विज्ञापन
निमिषा (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
कन्नौज/सौरिख। डेंगू पीड़ित शिक्षिका की कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, गुरसहायगंज के सरायप्रयाग में छह और डेंगू मरीज मिले हैं। जबकि जिला अस्पताल में तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अभी तक जिले में कुल 69 लोग डेंगू से पीड़ित मिल चुके हैं, इनमें छह की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी निमिषा (30) पत्नी दिलीप कुमार बहराइच जिले के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं। दिवाली पर वह अपनी ससुराल सौरिख आई थीं। तभी से उसकी तबियत खराब चल रही थी। परिजन उसका उपचार कस्बे में ही कराते रहे लेकिन कोई आराम नहीं मिला। 30 अक्तूबर को परिजन उन्हें कानपुर के निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
जैसे ही उसकी मौत की खबर पति दिलीप कुमार व ससुर राम कुमार पाल को मिली, वह बेहोश होकर वहीं गिर गए, जिसके बाद उनको भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि निमिषा के एक पुत्री कनिष्का (3) व एक पुत्र हर्षवर्धन (5) है। शिक्षिका के ससुर रामकुमार पाल सलेमपुर गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं और कुतुबपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें