फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाकियू बलराज गुट के प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। भारतीय कियान यूनियन (बलराज) गुट के प्रदेश अध्यक्ष व उनके पुत्र युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बलवा व हरिजन एक्ट समेत आठ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



इलाके के बहबलपुर गांव निवासी दिव्यांग राधेश्याम पुत्र बेचेलाल ने बताया कि गांव के ही भाकियू बलराज गुट के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ यादव समेत प्रताप सिंह यादव, अभिषेक यादव, अक्कू यादव ने उसकी जमीन को अपनी बताकर जबरिया कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
चार मई की शाम छह बजे यह लोग उसके घर पर आए और असलहे लहराते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। गांव के लोगों के आ जाने पर यह लोग कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



इनसेट...

युवा मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

भाकियू बलराज गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि बहबलपुर गांव में सरकारी अभिलेखों में दर्ज बंजर भूमि के फर्जी पट्टे दिखाकर गांव के कुछ लोग अवैध तरीके से बिक्री कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से अवैध कब्जों की जांच कराने की मांग की है। सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें