फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिली स्कूल से हटाया गया स्टाफ

Sun, 04 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कन्नौज। रोहिली स्कूल में हादसे में तीन बच्चों की मौत के बाद बीएसए ने सोमवार से स्कूल का स्टाफ बदल दिया है। रोहिली के स्कूल में अब नए शिक्षक पढ़ाने जाएंगे। बताते चलें कि रोहिली में प्रधानाध्यापक विक्रम माथुर व सहायक अध्यापक सुरेंद्र पाल पर ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीण तीन मौतों के लिए इन्हीं शिक्षकों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जिससे चलते अब स्कूल में शिक्षकों की तैनाती व सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन भी पुराने शिक्षकों को अब स्कूल में दोबारा भेजे जाने पर सहमत नहीं है। वहीं सुरक्षा को लेकर शिक्षकों ने भी स्कूल जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रोहिली के प्राथमिक विद्यालय में पुराने शिक्षक नहीं भेजे जाएंगे। नए शिक्षकों की तैनाती होगी।

रूपलाल ने तालग्राम पुलिस को दी तहरीर
तालग्राम। तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार रात जय सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक व एक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसी मामले में रविवार की दोपहर मृतक दिलीप के पिता रूप लाल ने तालग्राम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उतावलेपन व लापरवाही से गाड़ी चलाने व बंद काम को दोबारा शुरू कराने के लिए शिक्षक विक्रम माथुर के उकसाने समेत सहायक अध्यापक सुरेंद्र पाल के ऊपर बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने के मुंशी नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक घटना पर दो मुकदमा लिखना बिना जांच के संभव नहीं है। जय सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट लिख चुकी है। विवेचना के बाद रूपलाल की शिकायत के तथ्यों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


रातभर भूखे बंधे रहे मवेशी
अमोलर। तीन मासूमों की मौत से पूरा गांव में मातम का माहौल था। ग्रामीण स्कूल परिसर में शवों के पास बैठे थे, मृतकों व घायलों के परिवारीजनों के मवेशी भी इसकी कीमत चुका रहे थे। घना कोहरा व ठंड होने के बावजूद गांव में एक दर्जन से अधिक मवेशी खुले में बंधे रहे। उन्हें रातभर न तो चारा मिला और न ही पीने के लिए पानी। सुबह मवेशी की हालत देख पड़ोसी ग्रामीणों ने उन्हें पानी पिलाया और उसके शरीर को ढकने के लिए बोरे आदि डाल दिए। जिससे उन्हें कुछ राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें