फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदी में बच्चों को दिलाएं शिक्षा’

Tue, 26 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बार कौंसिल आफ यूपी के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ल ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में कन्नौज बार एसोसिएशन की नवगठित कमेटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने हिंदी भाषा में अधिक काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तमाम देशों में अपनी मातृ भाषा है, पर हिंदुस्तान में हिंदी को मातृ भाषा के रूप में अभी तक अधिकृत मान्यता नहीं मिली है जो दुखद है। उन्होंने हिंदी पढ़ने, लिखने व बच्चों को हिंदी भाषा में शिक्षा दिलाने पर बल दिया। समारोह के दौरान कन्नौज बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी, महासचिव अखिलेश यादव।

उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, रेखा सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद वैश्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकांत यादव, कृष्णकांत पाल, सदस्य उवैदुल हसन, आशीष राठाौर, विमल दोहरे, शमीम एजाज, महेंद्र सिंह यादव, संतोष प्रताप, फहीमुद्दीन, सह सचिव पुष्पेंद्र कटियार, कौशलेंद्र सिंह, भूपेद्र सिंह तोमर ने शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन


इसके अलावा मनोनीत सदस्य अनुराग त्रिपाठी, इब्राहिम, आनंद कटियार, श्वेतांक तिवारी व प्रवक्ता के रूप में तरुण चंद्रा आदि को शपथ ग्रहण कराई। वहीं मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ वकील जगदीश स्वरूप सक्सेना, नरेंद्रनाथ टंडन व सुभाष चंद्र यादव को सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन व अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शुक्ल ने पदाधिकारियों को वकीलों के हकों व हितों के लिए सदैव आवाज उठाने का संकल्प दिलाया। बार व बेंच के बीच समन्वय बनाए रखने के साथ ही अपने पदों की गरिमा व गोपनीयता बरकरार रखने व महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला जज जयमंगल शर्मा, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसपी दिनेश कुमार पी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कानून व्यवस्था और बार व बेंच के बीच बेहतर तालमेल से काम करने व वादकारियों के हितों को ध्यान में रखकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सरोज पाठक, बार एसोसिएशन तिर्वा के अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, रामचंद्र मिश्र, बृजेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, अर्चना पांडेय, अनिल द्विवेदी तपन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें