फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनेगी सर्विस लेन, बिजली पोल हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कन्नौज-तिर्वा क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अधूरी सर्विस लेन को जल्द बनाया जाएगा। साथ ही विद्युत पोल, जल निगम की पाइप लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम होगा।
विज्ञापन

इस बाबत बुधवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए। इसके मुताबिक कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर कानपुर-कासगंज रेल सेक्शन के संपार संख्या-93बी/टी-2 पर दो लेन का पुल बन चुका है। इसकी स्वीकृत लागत 24,92,73000 रुपये थी। इसमें मुख्य सेतु रेलवे विभाग की लागत 4.22 करोड़ तथा पहुंच मार्ग के लिए 20.69 करोड़ बजट स्वीकृत हुआ था। ओवरब्रिज का निर्माण काम पूरा हुए करीब दो साल पूरे हो चुके हैं। अभी तक सर्विस लेन समेत छोटे-छोटे काम अधूरे थे। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया था।
डिप्टी सीएम ने इसे संज्ञान में लेकर प्रमुख अभियंता (विकास), विभागाध्यक्ष तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि परियोजना अंतर्गत यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्यों का विस्तृत आगणन संबंधित विभागों से प्राप्त कर लें। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर निर्माण कार्य शुरू कर दें। कहा कि निर्माण मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सतीश रावत ने बताया कि ओवरब्रिज के सर्विस लेन समेत अन्य छूटे कार्य करवाए जाएंगे। उच्चाधिकारियों का आदेश मिलते ही काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें