फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्कूल के ताले तोड़कर राशन और गैस सिलिंडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। रौसा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार की रात चोरों ने ताले तोड़कर मिड-डे मील का राशन, बर्तन, खेलकूद किट और तीन गैस सिलिंडर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक ने ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि चोर मुख्य द्वार और कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने विद्यालय में रखा गेहूं, चावल, दाल और तेल के अलावा भोजन की थालियां, अन्य बर्तन, खेलकूद किट और तीन एलपीजी सिलेंडर पार कर दिए। कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। प्रधानाध्यापक ने चोरों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें