फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। विशुनगढ़ क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने न्यायालय की शरण लेकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विशुनगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच अप्रैल 2025 को वह कस्बे स्थित मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। शाम पांच बजे जब वह लौट रही थी, तभी धोबी घाट ईशन नदी के पास दो लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया। इसके बाद खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार, एक आरोपी फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसनिंगपुर निवासी आलोक, जबकि दूसरा युवक अज्ञात है। घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें