फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रजिस्टर्ड दुकान से ही खरीदें बीज, बिल भी प्राप्त करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खरीफ सीजन को देखते हुए मक्का, धान, मूॅगफली, उर्द, मूंग आदि की बुआई शुरू होने वाली है। जनपद में धान एवं मक्का की खेती खरीफ सीजन में अधिक की जाती है। बीज खरीदते समय किसान कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखकर गलत बीज लेने से बच सकते हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने कहा कि संकर मक्का, संकर धान आदि फसलों का बीज लाइसेंस धारक दुकानदार से ही खरीदें तथा खरीद का बिल अवश्य लें और सुरक्षित रखें। मक्का एवं धान का बीज कभी भी खुला न खरीदें। सीलबंद पैकेट ही खरीदें। यदि कम बीज की जरूरत है तो दो-तीन किसान मिलकर खरीद सकते हैं। किसी भी दशा में खुला बीज न खरीदें, खुले बीज में मिलावट की अधिक आशंका रहती है। बीज के पैकेट फसल तैयार होने तक सुरक्षित रखें। उन्होंने बीज विक्रेताओं को आगाह किया कि वह दुकान पर बीज लाइसेंस की प्रति चस्पा कर फर्म का नाम अवश्य लिखे। किसानों को बीज विक्रय बिल अवश्य दें। बीज का स्टाॅक एवं दर बोर्ड पर अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें