जलालाबाद में ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार को
विकलांग बच्चों की हुई खेलकूद प्रतियोगिता में शारीरिक विकास की रुकावट के
वावजूद बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बाद में विजयी बच्चों को पुरस्कार
देकर सम्मानित किया गया।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6-14 वर्ष के
विकलांग छात्र-छात्राओं की ब्लाक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
100 मीटर की दौड़ में रंजीत कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे
स्थान पर कोमल व तृतीय स्थान पर राजू रहे। गणित दौड़ में पिंकी प्रथम,
रोशनी द्वितीय व नेहा तृतीय, कुर्सी दौड़ में आमली प्रथम, नैनशी द्वितीय और
प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। कला प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, अंशिका
द्वितीय व नेहा तृतीय, जबकि सुलेख में सुनैना ने बाजी मारी।
कंचन को
द्वितीय व फूल सिंह को तृतीय स्थान मिला। नृत्य में रश्मी ने सभी को
मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्हें प्रथम पर स्थान मिला। अभिजीत द्वितीय व ध्रुव
तृतीय रहे। रस्साकसी में रेशु प्रथम, पवन द्वितीय, चमन व सुहैल संयुक्त रूप
से तीसरे स्थान पर रहे। एबीआरसी अनूप सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं को
पुरस्कार दिए।
इस मौके पर राजपाल, रजनीश दुबे, संकुल प्रभारी मनोज यादव,
सतेंद्र कुमार, सीमा यादव, प्रियंका पाठक, इंटीनरेंट टीचर संजय वर्मा,
देवेश वर्मा, जितेंद्र कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद
थे। बीआरसी तालग्राम में विशिष्ट बच्चों के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक
कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
एबीआरसी नीलम वर्मा ने सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी
दिखाकर रवाना किया। इसमें अल्ताभ प्रथम, शिवा द्वितीय, सुग्रीव तृतीय रहे।
सुलेख में अल्ताभ प्रथम, पूनम द्वितीय, बबली तृतीय रही। गोला फेंक में
शिवा प्रथम, अल्ताभ द्वितीय, हिमांशु तृतीय रहे। कुर्सी दौड़ में अल्ताभ
प्रथम, गोमती द्वितीय, गौरी तृतीय रही।
छूकर पहचानो में राखी प्रथम,
मुबारक द्वितीय, अंकित तृतीय, रंगोली में गौरी प्रथम, श्वेता द्वितीय,
रिंकी तृतीय, गायन में सीमा प्रथम, रागिनी द्वितीय, अंशिका तृतीय रहे।
ब्रेल लेखन में अंकित प्रथम, राखी द्वितीय, मुबारक तृतीय रहे। बाद में
परिणामों की घोषणा कर पुरस्कार बांटे गए। इस मौके पर पंकज यादव, अखिलेश
शुक्ला, नेम कुमारी, रमाकांत सिन्हा, पूजा कटियार, अक्षय शुक्ला आदि मौजूद
थे।