फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में ठेकेदार ने पीएसी सिपाही को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला मौसमपुर मौरारा मकरंदनगर में दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आए पीएसी के सिपाही को रंजिश के चलते बिजली विभाग के ठेकेदार ने गोली मार दी। खून से लथपथ सिपाही को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर होने के बाद परिजनों ने कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मौसमपुर मौरारा निवासी शिशुपाल (36) पुत्र रामऔतार यादव पीएसी में सिपाही हैं। मौजूदा समय वह कानपुर देहात में तैनात हैं। वह दीपावली पर छुट्टी लेकर शुक्रवार को घर आए थे। शनिवार को पूजा के बाद शाम करीब आठ बजे वह अपनी दूध डेयरी में दीया रखने गए थे। तभी सिटी रेलवे स्टेशन के सामने मकान बनाकर रह रहे गुरसहायगंज कोतवाली के नरुइयां निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार पिंटू यादव से रंजिश के चलते कहासुनी हो गई। इससे पहले कि शिशुपाल कुछ समझ पाते पिंटू यादव ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली शिशुपाल के पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर छोटा भाई ब्रजभान परिवार के साथ पहुंच गया।
खून से लथपथ शिशुपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर सीओ शिव प्रताप सिंह और कोतवाल विकास राय पहुंच गए। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से शिशुपाल को रेफर कर दिया। परिजनों ने कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पुलिस ने ब्रजभान की तहरीर पर पिंटू यादव के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें