फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर सीआरपीएफ जवान की पत्नी को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। सीआरपीएफ जवान की पत्नी को बच्चों के अपहरण की धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पल्टेपुर्वा पैंथाना निवासी सतेंद्र सिंह सीआरपीएफ में जवान हैं। मौजूदा समय में झारखंड में तैनाती है। कोर्ट के आदेश पर पत्नी सुमन देवी ने राकेश, पंकज, राजवीर, रेशमवती, शेर सिंह, शिवसिंह, सरमन यादव, जयवीर निवासी पल्टेपुर्वा, धीर सिंह, कृष्ण कुमार निवासी नुनारी, रामआसरे निवासी ठठिया खेड़ा के खिलाफ रंगदारी न देने पर अपहरण की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित सुमन देवी ने बताया कि उन्होंने 16 जून 2016 को बेटी टीना यादव के नाम छह लाख में राकेश कुमार से जमीन का बैनामा कराया था। राकेश कुमार ने आरोपियों के साथ मिलकर जालसाजी कर उनके नाम जमीन का बैनामा करा दिया। आरोपी अब छह लाख रुपये रंगदारी के मांग रहे हैं। रुपये न देने पर बच्चों के अपहरण की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें