छिबरामऊ(कन्नौज)। दहेज में मोटर साइकिल और पचास हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर एक शख्स पत्नी को बीच रास्ते में छोड़कर भाग निकला। विवाहिता ससुराल पहुंची तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
जगतपुर निवासी ममता ने बताया कि उसकी शादी 17 अप्रैल 2017 को खबुरियापुर में हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। बेटी पैदा होने के बाद व्यवहार और निर्दयी हो गया। 23 जून को पति के साथ दवा दिलाने के बहाने छिबरामऊ भेजा। पूर्वी बाईपास पर पति पानी पीने का बहाना बनाकर भाग गया। घर पहुंचने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी। पति को गायब करने का आरोप लगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।