बार एसोसिएशन के शनिवार को हुए चुनाव में चार पदों पर 510 वोटरों में से 450 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर रामेंद्र त्रिवेदी, महासचिव पर अखिलेश यादव, कोषाध्यक्ष पर दुर्गा प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर रेखा सिंह को विजयी घोषित किया गया।
कन्नौज बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की कमान निर्वाचन समिति के केके मेहरोत्रा, राजेश श्रीवास्तव, श्याम सिंह वर्मा, अनिल द्विवेदी तपन, मो.शरीफ को सौंपी गई। निर्वाचन समिति ने सुबह के दौरान चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को एसोसिएशन के नियमों से अवगत कराया।
इसके बाद वोटिंग शुरू हुई। शाम को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर रामेंद्र त्रिवेदी ने 211 मत हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हाजी फहीम जमा खां को 84 मतों से परास्त किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रेखा सिंह ने 214 मत पाए। अपने प्रतिद्वंदी को महज 9 वोटों के अंतर से हराया।
इसके अलावा भानू प्रताप सिंह को 205, सुमन को 132, सुनील पटेल को 172 मत लेकर संतोष करना पड़ा। सबसे निकटतम अंतर से महासचिव पद के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। उन्होंने 215 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी इंतखाब आलम को तीन वोटों से हराया।
कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े दुर्गा प्रसाद ने 256 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी को 82 मतों से हराया। चुनाव का परिणाम आने के बाद उत्साही समर्थकों ने जीते हुए प्रत्याशियों को नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर अधिवक्ता अनुराग तिवारी, तरुण चंद्रा आदि मौजूद रहे।