फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को हटाने का निर्देश

Sun, 17 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा अनूप कुमार पांडेय ने शनिवार को मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान पहुंचे सपा नेताओं ने अव्यवस्थाओं की शिकायत की। इस पर उन्होंने एक डाक्टर को हटाने व अन्य कमियां दूर कराने के निर्देश विभागीय अफसरों को दिए।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने बाल रोग, अस्थिरोग, निश्चेतना, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सर्जरी विभाग, दंत विभाग, कैंसर विभाग, मेडिसिन विभाग, ईएनटी विभाग का जायजा लिया। यहां छात्रों एवं चिकित्सकों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी देखी।



इसके बाद उन्होंने ओपीडी पहुंचकर मधुमेह रोग के सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही दो आपरेशन थिएटर का भी लोकार्पण किया। इस दौरान वहां पहुंचे सपा नेता नवाब सिंह यादव, संजू कटियार, संजय दुबे ने मेडिकल कालेज की खस्ताहालत की जानकारी दी।
विज्ञापन




बताया कि यह रेफर सेंटर बनता जा रहा है। मरीजों के साथ बर्ताव अच्छा नहीं हो रहा है। ईएनटी विभाग में तैनात डाक्टर कमीशनखोरी की दवा लिखते हैं। लोगों से सीधे मुुंह बात तक नहीं करते हैं। इस पर उन्होंने आरोपी चिकित्सक डा. विजय बजाज को उक्त विभाग से हटाने के निर्देश दिए।



वहीं प्राचार्य से कहा कि मेडिकल कालेज में तैनात तैनात डाक्टरों की सूची बनाकर सपा नेताओं को फौरन नेताओं और उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए। प्रमुख सचिव ने कहा कि मेडिकल कालेज में सभी दवाएं मौजूद हैं। कमीशन के चक्कर में बाहर की दवाएं लिखने वाले डाक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



 कैंसर एवं ह्रदयरोग अस्पताल को जल्द चालू कराया जाएगा। पैरा मेडिकल कालेज में धन का अभाव को जल्द दूर कराकर बजट आवंटित कराया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सीडीओ उदयराज यादव, प्राचार्य डा. डीएस मार्तोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें