फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में घर पर अदा करें नमाज, सक्रिय रहे पुलिस

विज्ञापन
पाल चौराहे पर पुलिसकर्मियों को निर्देश देते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एसपी ने जिले के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों से घरों में रहकर नमाज अदा करने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने समधन, गुरसहायगंज, मलिकपुर, जलालाबाद और शहर के लाखन तिराहा, पाल चौराहा, अहमदी टोला का निरीक्षण किया। एसपी ने मुस्लिम समाज के लोगों और धर्मगुरुओं से रमजान माह में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश और एडवाइजरी का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी के साथ घरों में रहकर सहरी, इफ्तार और तरवीह की नमाज अदा करें। एसपी ने प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिस टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें