फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: प्रशासन ने हृदय रोगी के लिए मुहैया कराई दवा

विज्ञापन
पीड़ित महिला को दवाएं सौंपते कलक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष बदन सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद में हर ओर हाथ उठ रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम गौरव शुक्ला के निर्देश पर तहसीलकर्मी ने हृदय रोगी को दवाएं मुहैया करवाईं।
विज्ञापन

मोहल्ला सराफान निवासी गीता दुबे के पति विमल किशोर वर्ष 1995 से कैंसर से पीड़ित हैं। 1997 में आपरेशन करवाने के बाद कुछ दिनों तक ठीक रहे। बाद में कैंसर दोबारा पनपने लगा। यह वर्ष 2018 से हृदय रोग से भी पीड़ित हैं। कार्डियोलॉजी कानपुर से इलाज चल रहा है। पैसे की तंगी और लॉकडाउन से वह दवा लेने नहीं जा पा रहे थे। हालत बिगड़ने पर गीता देवी ने एसडीएम गौरव शुक्ला से गुहार लगाई। एसडीम ने हर संभव मदद का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
शुक्रवार सुबह एसडीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष बदन सिंह ने गीता देवी के हाथों में दवाओं की थैली थमाई तो उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। गीता देवी ने एसडीएम और बदन सिंह का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें