फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली राम बरात, बरसे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनकपुरी से भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की आरती उतारकर गाजे-बाजे के साथ बरात निकाली गई। झांकियों को देखने के लिए शहर व आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। शहर में निकली बरात का लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। गुरुग्राम, हापुड़, एटा, मैनपुरी से आए बैंडबाजों ने जमकर धूम मचाई। युवा भक्ति गीतों की धुनो पर थिरकते रहे।
विज्ञापन

शहर के ग्वालमैदान से श्री रामलीला वार्षिकोत्सव में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे भगवान गणेश और राम-लक्ष्मण की सांसद सुब्रत पाठक ने आरती की। बैंडबाजे की धुन पर भक्त आगे चल रहे थे। भगवान गणेश व लक्ष्मी की झांकी सबसे आगे चल रही थी। भगत सिंह, राजगुरु, भारत माता व सिद्धपीठ माता फूलमती देवी की झांकी लोगों के आकर्षण केंद्र रही। भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। बरात में लिल्ली घोड़ी व गुरुग्राम, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी से आए बैंडबाजों ने जमकर धूम मचाई। श्रीराम की बरात में शामिल बरातियों ने जमकर नृत्य किया। श्रीराम की बरात लाला श्यामलाल इंटर कालेज, कानून गोयान, पंसरियान, सब्जी मंडी, पीतल मंडी, अजयपाल, लाखन तिराहा होते हुए सुबह करीब साढ़े चार बजे ग्वाल मैदान स्थित रामलीला मैदान पहुंची। बरात में शामिल सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
शहर कोतवाल विनोद मिश्रा, सीओ श्रीकांत प्रजापति सहित अन्य अधिकारी लगातार गश्त करते दिखे। प्रशासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों की भी बरात में ड्यूटी लगाई थी। इस मौके पर अध्यक्ष अंकित मिश्रा, संरक्षक शिवकिशोर मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, विवेक नरायन मिश्रा, सौरभ मिश्रा, विकास, दीपू ठाकुर, सचिन शर्मा, कुलवंत वर्मा, दीपक केलकर, कन्हैया दुबे, ऐशू कनौजिया, कमल सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें