फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल वोटरों को किया जागरूक

Mon, 25 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सोमवार की सुबह एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने पूर्वी बाईपास स्थिति नेहरू कालेज से रैली का शुभारंभ किया। कालेज की छात्र-छात्राएं अपने टीचरों की देखरेख में हाथों में मतदान से संबंधित नारे लिखी पट्टिकाएं और बैनर लेकर नारे लगाते हुए चल रही थी।
विज्ञापन


पूर्वी बाईपास से शुरू हुई रैली सौरिख तिराहा होते हुए तहसील पहुंची। वहां सभी को एसडीएम ने मतदान से संबंधित शपथ दिलाई। इस दौरान कालेज के डॉ. वीएन राय, डॉ. आरएन राय, प्रो. प्रियंका, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, प्रो. सर्वेश कुमार, प्रो. डीबी सिंह, अमित शुक्ला, मो. शाबिर, आशीर्वाद दुबे, शांतनु शुक्ला, रेनू पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें