राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्राथमिक स्कूल कुंवरपुर
बनवारी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने
गीत-संगीत और नाटक पेश कर मतदान के प्रति जागरूक किया।
प्रधानाध्यापिका
सुमनलता यादव ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों और
बच्चों को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता की जानकारी दी। एसडीएम महेश
प्रसाद दीक्षित ने ग्रामीणों, टीचरों और बच्चों को शपथ ग्रहण कराई। स्कूल
के बच्चों ने टीचरों की देखरेख में पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली।
इसके बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी संगीत के साथ नाटक से मतदान के
प्रति लोगों को जागरूक किया। सुमनलता यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में
श्याम सिंह यादव, संकुल प्रभारी श्यामवीर शाक्य, ग्राम प्रधान समेत टीचर,
ग्रामीण और महिलाएं मौजूद थी। उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर
बनवारी में प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र शास्त्री ने सभी को मतदान से संबंधित
शपथ ग्रहण कराई।