फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित तो आपकी ताई, चाची और बहू

Tue, 26 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
एसबीएस कालेज के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शीला दीक्षित कन्नौज वासियों के दिल में रहीं है। उन्हें आपके प्यार और अहसास की जरूरत है। वह बहू और बेटी दोनों हैं। ऐसे में पहला हक उनका बनता है। वह यहां किसी  की चाची है तो किसी की ताई भी। उनके मुख्यमंत्री बनते ही आपका उत्तर प्रदेश तरक्की की नई ऊंचाईयों पर जाएगा। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कन्नौज के एसबीएस कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमें कन्नौज की पावन संस्कृति को बचाए रखना होगा।
विज्ञापन


संप्रदाय का जहर घोलने वालों ने किसी को नहीं छोड़ा है। शीला दीक्षित आप के करीब रहीं है। वह आप की दुख तकलीफ को समझतीं है। आप उन्हें अपना स्नेह दे। हम विकास देंगे। उन्हाेंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि यहां एक ऐसी भी पार्टी है जो सिर्फ देश को धर्म के नाम पर लड़वाना चाहती है। और बस भगवान के नाम पर ही वोटाें की राजनीति करती है।

उन्हाेंने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का नाम लेते हुए कहा कि आज प्रशासन ने उनका हेलीकाप्टर यहां उतरने नहीं दिया, लेकिन जल्द ही वह आप सभी के बीच एक विशाल रोड शो करते हुए नजर आएंगी। दयांशकर मामले की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यह मां-बहनाें को गाली देकर सत्ता में आना चाहते हैं, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि लोग पूंछते है कि चुनाव किसके साथ गठबंधन करेंगे।
विज्ञापन


इस सवाल का जवाब हैं पार्टी का गठबंधन यूपी की जनता के साथ होगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां कदम-कदम पर जिस तरह लोगों का हमें प्यार मिला है। उसे वह कभी नहीं भूलेंगी। इस दौरान प्रांतीय सचिव ऊषा दुबे, विजय नारायण मिश्रा, विश्वनाथ गिहार, राजेंद्र गिहार, अरविंद दुबे, शिवम तिवारी, नगर अध्यक्ष महेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शमशाद खां, डा. मुकीम कुरैशी, मुस्ताक अली, अयूब अनीश वारसी, बिल्लू समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें