फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्री‘ नही लिख पाए बच्चे

Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
तालग्राम के जुनैदपुर गांव में निरीक्षण करते जिलाधिकारी डा. अशोक चंदर व सीडीओ सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालग्राम विकास खंड के गांव जुनैदपुर का जिलाधिकारी ने रविवार का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता की पोल खुल गई। कक्षा चार और पांच के बच्चे श्री नही लिख पाए। स्कूल में रंगाई-पुताई का कार्य भी संतोषजनक नही मिला।  इसके बाद जिलाधिकारी ने पूरे स्कूल के स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश बीएसए को दिए। इस दौरान डीएम ने गांव में बनाए जा रहे शौचालय की प्रगति देखी। हौसला पोषण योजना के बारे में ग्रामीणों से फीड बैक लिया। 
विज्ञापन


म्यूजियम निर्माण में हो रही देरी पर फटकार लगाई। जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र ने सीडीओ उदयराज यादव के साथ तालग्राम विकास खंड के जुनैदपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि गांव में करीब 150  शौचालय बनवाए जा रहे हैं। निर्देश दिए  कि बीपीएल परिवारों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाए।  ओडीएफ के तहत हो रहे प्रयास पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान  गांव में तीन छात्रों से अपने पिता का नाम लिखने को कहा। 

एक छात्र ही नाम लिख सका। लेकिन पिता के नाम के आगे श्री नहीं लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने छात्र को समझाया कि बड़ों के नाम के आगे श्री लगाते है। छात्र ने कहा कि वह श्री नहीं लिख पाता। इस पर बीएसए को हेड टीचर, सहायक अध्यापक सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को विद्यालय में गंदगी भी मिली। वहीं पीएसएम कालेज के निकट बन रहे म्यूजियम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें