फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे झमाझम बारिश, कई मोहल्लों में जलभराव

विज्ञापन
शहर के अकबरपुर सरायघाघ मार्घ पर बारिश में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। संव - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। गुरुवार सुबह हुई बारिश से लोगों को कई दिन से पड़ रही गर्मी से तो राहत मिली लेकिन शहर के निचले हिस्सों में जलभराव से दिक्कतें भी आईं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन में दिक्कत हुई। कुछ घरों तक भी बारिश का पानी पहुंच गया। मानसून की पहली जोरदार बारिश ने नगर पालिका की नाला सफाई के दावे की पोल भी खोल दी। शहर में कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। गुरुवार की सुबह भी गर्मी के साथ हुई। कुछ देर बाद आसमान पर काले बादल घिर आए। सुबह साढ़े 10 बजे से तेज बारिश होने लगी। करीब दो घंटे तक बारिश होने से गर्मी व उमस से निजात मिल गई। पारा 36 डिग्री से लुढ़ककर 31 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश से मोहल्ला शेखपुरा, काजीटोला, हरवेदवगंज, रेलवे रोड, हौदापुर्वा समेत कई निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे बारिश में भीगकर मस्ती करते देखे गए।
विज्ञापन

जोताई और बुआई होगी तेज
जिले भर में तेज बारिश होने से रबी फसल के लिए जोताई और बुआई का काम शुरू हो जाएगा। पहले से बोई फसलों को बारिश से राहत भी मिली है। बारिश होने से रबी में मक्का की बुआई और धान की रोपाई में किसान जुट जाएंगे।
विज्ञापन

बारिश से सूख नहीं पा रही मक्का
छिबरामऊ। दो दिन से हो रही बारिश के कारण मक्का सूख नहीं पा रही है। किसान ने खेत, सड़क के किनारे, विद्यालय प्रांगणों व प्लाटों में मक्का डाली है। गुरुवार को बारिश होने से कुछ किसानों की मक्का भीग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें