फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हंगामे के बाद रेलवे ने 91 यात्रियों के टिकट लिए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लखनऊ से बांद्रा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन की जनरल बोगी का दरवाजे अंदर से लॉक होने के कारण 200 से अधिक यात्री नहीं बैठ सके। ट्रेन छूटने पर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया और टिकट वापसी की मांग करने लगे, जिसको लेकर यात्रियों की स्टेशन मास्टर से नोकझाेंक भी हुई। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए बांद्रा जाने वाले 91 यात्रियों के टिकट रेलवे को वापस लेने पड़े।
विज्ञापन


रविवार शाम साढ़े नौ बजे 20922 लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस कन्नौज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के एक आगे और एक पीछे दो जनरल कोच के दरवाजे लगे हुए थे। ट्रेन स्टेशन पर आकर दो मिनट के लिए खड़ी हुई पर दोनों जनरल कोच के दरवाजे अंदर से लॉक थे। काफी देर तक यात्रियों ने दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही कोच के दरवाजे नहीं खुल सके, जिस कारण यात्रियों की ट्रेन छूट गई। कन्नौज से बांद्रा जाने वालों के लिए और कोई ट्रेन न होने के कारण यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया और टिकट वापसी की मांग करने लगे। काफी देर तक स्टेशन पर हंगामा होता रहा और स्टेशन मास्टर विकास कुमार ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री नहीं माने। स्टेशन मास्टर और यात्रियों की बीच नोकझोंक भी हुई। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बांद्रा जाने वाले 91 यात्रियों के टिकट वापस लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें