फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक की टक्कर से कार पर सवार आठ बराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। हाइवे पर सलेमपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, हादसे में कार सवार आठ बराती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार बराती को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के तुर्कललैया गांव निवासी रविंद्र, आशीष, रौबी पुत्रगण रामशरण, अंकुश, अंश तथा अखिलेश पुत्र शेरपाल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर चिकित्सा महाविद्यालय तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी पर घायलों के परिजन में अस्पताल पहुंच गए। घायलों के परिजनों के मुताबिक बरात अलीगंज एटा के अमरौली गांव से गुरसहायगंज जा रही थी, तभी रास्ते में कार गलत साइड से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें