फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रधान पर फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। घर लौट रहे प्रधान को घेर कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। एक आरोपी ने विशुनगढ़ थाने के सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रधान द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस एक बार फिर हरकत में आ गई। हालांकि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन


धरनीधरपुर नगरिया के प्रधान गौरव यादव एवं साथी अजय यादव पर बुधवार को नादनपुर पुलिया के पास जानलेवा हमला हुआ था। प्रधान ने विशुनगढ़ थाने में आरोपी हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ के बेटे गौरव यादव व अभय यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
बता दें कि 25 दिसंबर 2023 को कोर्ट का नोटिस चस्पा करने गए विशुनगढ़ थाने के सिपाही सचिन राठी को धरनी धीरपुर नगरिया निवासी अशोक कुमार उर्फ मुनुआ, उसके बेटे अभय यादव ने गोली मार दी थी। इलाज के लिए ले जाते समय सचिन राठी की मौत हो गई थी। मुनुआ की पत्नी श्यामा देवी ने भी बंदूक थाम कर पुलिस से मोर्चा लिया था। पुलिस ने पिता पुत्र को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले मां व बेटे को जमानत मिल चुकी है। जबकि अशोक उर्फ मुनुआ अभी भी जेल में है। थाना प्रभारी भागमल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। संभावित स्थलों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें