फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गैर डिपो की बसों के शहर में प्रवेश पर रोक से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर की सड़कों पर बढ़ती वाहनों की भीड़ और रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने पूर्वी बाईपास पर कन्नौज डिपो की बसों को छोड़कर अन्य बसों काे रोकने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की यह पहल बस यात्रियों के लिए गले की फांस बन गई है। दो किलोमीटर पहले उतारे जाने के कारण शहर तक जाने के लिए यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


घनी आबादी के बीच स्थित बस अड्डा प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुका है। बसों के आवागमन से शहर की यातायात व्यवस्था चरमराने का दावा किया गया। शहर में जाम से निजात के लिए अन्य डिपो की बसों के यात्रियाें को पूर्वी बाईपास के पास उतार दिया जाता है और बसों को ओवरब्रिज से होकर निकाला जा रहा है। टिकट के पूरे पैसे देने के बाद भी यात्रियों को शहर से करीब दो किलोमीटर पहले ही उतार दिया जाता है।
इसके बाद यात्रियों को ऑटो या अन्य सवारी वाहन का इंतजार करने के साथ अलग से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। रात के समय वाहन न मिलने से बस यात्रियों की समस्या गंभीर हो जाती है। परिवहन निगम के एआरएम अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि शहर में जाम लगने के कारण प्रशासन ने बाहरी बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। शहर से बाहर बस स्टैंड के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हल्के सवारी वाहन चालकों की मौज
शहर के बाहर अन्य डिपो की बसों को रोक देने से ई-रिक्शा व ऑटो चालकों की मौज हो गई है। अन्य डिपों की बसों से आने वाले यात्रियों को शहर तक पहुंचने के लिए इन सवारी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
नए बस स्टैंड बनने से मिलेगी राहत
शहर की पूर्वी सीमा पर स्थित बलही ग्राम में नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। इससे शहर के भीतर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं में भी इजाफा होगा। नए बस स्टैंड को बेहद आधुनिक सेटेलाइट युक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें