प्रदर्शन करतीं दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।
- फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़(कन्नौज)। राशन कोटे की चयन प्रक्रिया से बाहर होने पर दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। साथ ही अधिकारियों पर आरोप लगाए।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूराराय गांव में कोटा चयन प्रक्रिया में जय माता, दुर्गा माता, शिव बाबा, राधेश्याम, गंगा माता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आवेदन किया था। जांच के दौरान दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चयन में भाग लेने का मौका नहीं मिला। इस पर महिलाओं ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इन्होंने बताया कि समूह में करीब 11 महिलाएं हैं। यह सभी ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)श्रेणी से हैं। कोटेदार पद के लिए रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद भी चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
बीडीओ रामसमुझ ने बताया कि कोटेदार के चयन के लिए समूह में आधी से अधिक महिलाएं ओबीसी की होनी चाहिए। समूह भी पुराना होना चाहिए। तभी दावा मान्य होगा। दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह का कोरम पूरा नहीं था। इससे समूह को चयन से पहले बाहर कर दिया गया।