फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी

विज्ञापन
राम बरात में शामिल राम-लक्ष्मण की झांकी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। दूल्हा के रूप में सजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लक्ष्मण व गुरु विश्वामित्र के साथ मिथिलापुरी में सीता मैया को ब्याहने चले तो नगर खुशी में झूम उठा। भगवान श्रीराम की झलक पाने के लिए हर कोई बेताब था। राम बरात पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन

विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने गणेश को तिलक लगाकर आरती उतारी। बाद में रामलीला नाटक कमेटी के अध्यक्ष जीतू हजेला, चेयरमैन संजय चतुर्वेदी व नगर प्रतिनिधि ओमी चतुर्वेदी ने आरती उतारी। भगवान गणेश का माल्यार्पण किया। विधायक ने फीता काटकर बारात को पहाड़ी बाबा मंदिर से रवाना किया। बरात में लगभग 70 झांकियां शामिल थीं। सबसे आगे भगवान गणेश मूषक वाहन पर सवार होकर चल रहे थे। पीछे मां जगदंबा के विभिन्न रूपों की झांकियां थीं। छह डीजे, छह बैंड शोभायात्रा में चार चांद लगा रहे थे। काली अखाड़ा, शंकर का नृत्य, राधा-कृष्ण, शंकर की बारात व खाटू श्याम की झांकी आकर्षक थी। कई जगह भगवान राम की आरती उतारी गई। पुष्प वर्षा हुई। नगर भ्रमण के बाद बरात देर रात रामलीला मैदान पहुंची। यहां बरातियों का जनक ने स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पुलिस साथ चल रही थी।
इस दौरान कमेटी के प्रबंधक अवधेश चतुर्वेदी, भोलू गुप्ता, चेतन चतुर्वेदी, विमल चतुर्वेदी, दादा गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, राघव दुबे, राजन सैनी, दीपू गुप्ता, संजय चौरसिया, अमित चतुर्वेदी, जानू चतुर्वेदी, नितेंद्र बिहारी हजेला व पिंटू सविता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें