फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज से 11 कंप्यूटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा(कन्नौज)। सर्दी की शुरुआत होते ही चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। चोरों ने क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज में लोहे की जाली और खिड़की काटकर एक लाख कीमत के 11 कंप्यूटर चोरी कर लिए। प्रधानाचार्य ने इंदरगढ़ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बेला तिर्वा रोड पर कस्बा स्थित राजकीय इंटर कालेज में बाउंड्री पर लगे कटीले तार काटकर बुधवार रात चोर विद्यालय में घुस गए। कंप्यूटर रूम की लोहे की जाली व खिड़की काट कर चोर एक लाख कीमत के 11 कंप्यूटर ले गए। परिसर के अंदर परिजनों के साथ रह रहे दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुर्शीद ने प्रधानाचार्य शिव मोहन कुशवाहा को सूचना दी।
प्रधानाचार्य ने इंदरगढ़ पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। कुछ दिन पहले कस्बे के मुख्य चौराहा निवासी विवेंद्र चौहान की दो भैंसें चोरी हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह से चोरी की घटनाओं के खुलासे और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें