फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कतार, धक्का और इंतजार... जिला अस्पताल में हाहाकार

Tue, 19 May 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
फोटो :16: जिला अस्पताल की दवा खिड़की पर लगी मरीजों की कतार। संवाद
विज्ञापन
कन्नौज। गर्मी का पारा बढ़ते ही मौसमी बीमारियों ने जिला अस्पताल की व्यवस्था की सांसें फुला दी हैं। सोमवार को अस्पताल में ऐसा हाल दिखा, जहां मरीजों की भीड़ के आगे इंतजाम पूरी तरह बौने नजर आए। डायरिया, बुखार, खांसी-जुकाम और शरीर पर लाल चकत्तों से परेशान मरीजों का सैलाब सुबह से ही अस्पताल पहुंचने लगा। ओपीडी में सुबह से दोपहर तक 922 मरीज पहुंचे, लेकिन इलाज से ज्यादा लोगों को इंतजार, धक्का और अव्यवस्था मिली।
विज्ञापन

अस्पताल की पर्चा खिड़की से लेकर डॉक्टर कक्ष और दवा खिड़की तक लंबी कतारें लगी रहीं। कई मरीज घंटों लाइन में खड़े रहे, जबकि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। अस्पताल में हर तरफ बेचैनी और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अस्पताल में दिनभर ऐसा रहा हाल



-सुबह नौ बजे : अस्पताल खुलने के बाद ही पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन लग गईं। उसम के बीच मरीज नंबर के लिए धक्का खाते नजर आए।



-11 बजे तक : ओपीडी में पड़ी कुर्सियां कम पड़ गईं। कई मरीज दीवार और फर्श का सहारा लेकर बैठे दिखे। बच्चों के रोने और तीमारदारों की आवाजों से गलियारे गूंजते रहे।
विज्ञापन




-दोपहर 12 बजे : दवा खिड़की पर हालात और बिगड़ गए। लाइन में आगे निकलने को लेकर कई बार कहासुनी हुई। लोग पर्चा बनवाने और दवा लेकर इधर-उधर भागते नजर आए।



-दोपहर एक बजे : गंभीर मरीजों को इमरजेंसी और वार्ड तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर खोजे जाते रहे। कई तीमारदार मरीजों को सहारा देकर खुद ही अंदर ले जाते दिखे।



-दोपहर दो बजे : बच्चों के करीब भीड़ कुछ कम हुई, तब जो मरीज थे उनको आसानी से इलाज मिला। फिर भी कई लोग इधर-उधर भटकते दिखाई दिए।







फर्श पर इंतजार, स्ट्रेचर के लिए भटकते रहे लोग



जिला अस्पताल में सोमवार को भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई मरीजों को जमीन पर बैठकर इलाज का इंतजार करना पड़ा। गंभीर मरीजों को समय पर स्ट्रेचर नहीं मिल सके। तीमारदार हाथ से हवा करते और मरीजों को संभालते नजर आए। अस्पताल में पूरे दिन बदइंतजामी और परेशान लोगों की आवाजें गूंजती रहीं।



डॉक्टर बोले



गर्मी में डायरिया और एलर्जी तेजी से बढ़ रही हैं। लोग साफ पानी पीए, बाहर का खाना खाने से बचें और बच्चों को धूप में ज्यादा न निकलने दें।



-डॉ. सैयद सलमान चिकित्सक, जिला अस्पताल



बोले सीएमएस



इस बार अत्यधिक गर्मी होने के कारण ओपीडी में डायरिया व हीटस्ट्रोक के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में अव्यवस्था होना स्वाभाविक है। ओपीडी व इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को लगाया गया है।



-डॉ. अशोक प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

फोटो :16: जिला अस्पताल की दवा खिड़की पर लगी मरीजों की कतार। संवाद

फोटो :16: जिला अस्पताल की दवा खिड़की पर लगी मरीजों की कतार। संवाद

फोटो :16: जिला अस्पताल की दवा खिड़की पर लगी मरीजों की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें