खाद से लदा ट्रक चालक की लापरवाही से बल्लापुर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। वहीं खाद की बोरियां खेतों में बिखर गईं।
कस्बा मलिकपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति का गोदाम बल्लापुर में स्थित है। शनिवार की सुबह एक ट्रक खाद की बोरियां लेकर गोदाम जा रहा था। तभी रास्ते में बल्लापुर मजरा के निकट मोड़ पर चालक ने ट्रक पर संतुलन खो दिया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ढ में जा गिरा। इस दौरान ट्रक में लदी बोरियां खेत में बिखर गई। वहीं इस हादसे में ट्रक के केबिन में चालक प्रेमसिंह व खलासी केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। चालक व परिचालक को मामूली चोट आई है।