फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो के पुष्कर ने किया समर्पण

Tue, 16 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हुए दंगे के मामले में आरोपी बनाए गए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री पुष्कर मिश्रा ने कोतवाली में समर्पण किया। इस दौरान कई भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


कोर्ट में हड़ताल होने से भाजयुमो नेता ने कोतवाली पहुंचकर समर्पण किया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी व भाजपा प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल रहे। प्रदेश प्रभारी ने कोर्ट में पेशी पर आए भाजपा नेता सुब्रत पाठक सहित कई अन्य से मुलाकात की और कहा कि कन्नौज में हुए दंगों के दौरान कार्यकर्ताओं को गलत तरीके से फंसाया गया है।

2017 के विस चुनाव में जनता इसका हिसाब लेगी और भाजपा की सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री देवेंद्र देव, विस प्रभारी तिर्वा वीर सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, आशुतोष मिश्रा, अंशू तिवारी, महाराणा प्रताप सिंह, सचिन शर्मा, नगर अध्यक्ष सतीश दोहरे, प्रभात बाजपेयी, हरिओम मिश्रा, हरिओम अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें