सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमणकारियों की जमकर खबर ली। फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को पुलिस ने बल पूर्वक हटवा दिया।
कस्बा
में अतिक्रमण से अक्सर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और राहगीरों को होने
वाली परेशानी को देखते हुए एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर सोमवार को
कोतवाल संतोष व्यास, कस्बा चौकी प्रभारी राजा सिंह परिहार ने भारी पुलिस बल
के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। स्थानीय तिराहा से शुरू हुआ अभियान
जीटी रोड से पूर्वी रेलवे क्रासिंग तक चला।
नाली से आगे फुटपाथ पर किए गए
अतिक्रमण को पुलिस ने हटवा दिया। इसको लेकर लोगों में हड़कंप मचा रहा। वहीं
व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल
ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि समय-समय पर पुलिस अतिक्रमणकारियों पर
शिकंजा कसती रहे, ताकि वह फिर से अतिक्रमण न कर सकें।