फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पवित्रता, दृढ़ता, उद्यम का होना जरूरी’

Wed, 13 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिर्वा क्रासिंग पर स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद मिठाई वितरित की।
विज्ञापन


भाजयुमो के वैभव मिश्रा विक्की के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को अपने महान विचारों से अवगत कराया। उनका एक प्रेरक वाक्य उठो जागो और तब तक रुको नहीं जब मंजिल प्राप्त न हो जाए युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य में पवित्रता, दृढ़ता तथा उद्यम ये तीनों गुण एक साथ होने चाहिए। तभी लोग स्तुति या निंदा करेंगे। अधिवक्ता तरुण चंद्रा ने कहा कि स्वामी जी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने की नसीहत दी है। आज की वर्तमान पीढ़ी को स्वामीजी के विचारों को जानना चाहिए और उनके चरित्र का मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप जलाया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आने-जाने वाले लोगों को बूंदी का वितरण किया गया। इस मौके पर अनुराग तिवारी, आशू मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, प्रभात वाजपेयी, पवन दुबे, दीपू ठाकुर, रोहित दुबे, अंकित दुबे, उपेंद्र वर्मा, राजा पाठक, रंजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें